सतना

SATNA : घटनाओं का दौर, एक शिक्षक समेत चार लोगों ने गंवाई जान

News Desk
13 Jun 2021 11:25 PM GMT
SATNA : घटनाओं का दौर, एक शिक्षक समेत चार लोगों ने गंवाई जान
x
सतना। जिले में रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों ने अपनी जान गवां दी। जाइलो कार व मोटर साइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आगजनी की घटना में एक बेटी की मौत हो गई तो दो व्यक्तियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सतना। जिले में रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों ने अपनी जान गवां दी। जाइलो कार व मोटर साइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आगजनी की घटना में एक बेटी की मौत हो गई तो दो व्यक्तियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कार ने मारी टक्कर

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल की जाइलो कार से सीधी भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार की शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर रानगर थाना प्रभारी अशोक गौतम समेत बदेरा थाना की पुलिस और एसडीओपी हिमाली सोनी भी पहुंच गई। जानकारी अनुसार जानकारी अनुसार घटना में मृतक मोटरसाइकिल सवार शिक्षक बिहारी लाल वर्मा की मौत हो गई है। मृतक बिहारी लाल वर्मा मनकहरी गांव से बड़ा इटमा की ओर जा रहे थे तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए और उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

आग लगने से बेटी की मौत मां गंभीर

अमरपाटन थाना अंतर्गत बीदा ग्राम में रविवार सुबह करीबन 7.8 बजे त्रिपाठी परिवार की मां.बेटी गंभीर रूप से आग से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसने पर जहां 19 वर्षीय साक्षी त्रिपाठी पुत्री राजकुमार त्रिपाठी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जली उसकी मां 40 वर्षीय अंजू त्रिपाठी पत्नी राजकुमार त्रिपाठी का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इसके पूर्व झुलसने पर आनन . फानन में अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक दवाएं देने के साथ अंजू त्रिपाठी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अमरपाटन थाना प्रभारी रामाश्रय सोनकर द्वारा मर्ग कायम किया गया। पुलिस द्वारा घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतिका साक्षी त्रिपाठी की मां अंजू त्रिपाठी भी इस अग्निकांड में 90 प्रतिशत जल गई है। उसके पेट एवं सीने का भी हिस्सा आग की लपेट में आया है। उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

फांसी लगाकर दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

दो अलग.अलग क्षेत्रों में दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रामनगर थाना अंतर्गत गोविन्दपुर गुलवार से सटे बाणसागर जलाशय के किनारे लगे एक पेड़ में फंदा डालकर बाबूलाल कोल नामक 37 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है। उक्त घटना में रामनगर थाना प्रभारी अशोक गौतम द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मुआयना किया गयाए शव को उतरवा कर पंचनामा बनाने के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इसी तरह से एक अन्य घटना मैहर थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक.6 में स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पीछे घटित हुई। बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले सुनील नामदेव 32 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मैहर थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया।

Next Story