
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- Satna News: हिंदू...
Satna News: हिंदू देवी-देवताओं पर युवक ने की थी अपमानजनक टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार

सतना (Satna Latest News Today): जिले में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में देवी देवताओं के खिलाफ सोशल-मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी देवी-देवताओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी की जा चुकी है।
क्या है मामला
बताया गया है कि आरोपी युवक शाकिब हुसैन पुत्र सईद अहमद 29 वर्ष निवासी कटरा बाजार मैहर ने अपने फेसबुल वॉल में िंहदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी थी। आरोपी ने िंहंदू देवी देवताओ के नाम लिख कर शराब के प्रकार की व्याख्य की थी। आरोपी क वॉल पोस्ट को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए थाने मे शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। बीते दिवस आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी शाकिब के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
बिगड़ता है माहौल
बताया गया है कि जिले के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से इस तरह के पोस्ट सोसल मीडिया में पोस्ट वायरल किए जाते है। पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। इस तरह की घटनाएं लोगों की भावनाआें को आहत करने का काम करती है।
वर्जन
सोसल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी द्वारा की गई.़इस आपत्तिनक पोस्ट को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत की थी।
संतोष तिवारी, थाना प्रभारी मैहर
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




