सतना

सतना: बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में दंपत्ति

satna news miscreants fired couple in panic
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सतना (Satna) के चित्रकूट के नवागांव थाना अंतर्गत गुप्तागोदावरी स्थित एक मकान में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

Satna MP News: सतना जिले के चित्रकूट के नवागांव थाना अंतर्गत गुप्तागोदावरी स्थित एक मकान में बीती रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है लेकिन दंपत्ति की कार फायरिंग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई। फरियादी पुष्पराज कचेर रीवा जिले के त्योंथर चौकी अंतर्गत लखवार का रहने वाला है। पिछले कई वर्षों से वह अपनी ससुराल में मकान बना कर रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद दंपत्ति दहशत में है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी द्वारा फायरिंग की शिकायत थाने में की गई है। अपने शिकायती आवेदन में फरियादी ने कहा कि रात करीब 3 बजे मुझे फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जब मैने खिड़की से झांक कर देखा तो बाइक सवार कुछ युवक मकान और बाहर खड़ी में फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग करने के बाद आरोपी चले गए। आरोपी कितनी संख्या में थे फरियादी को इस बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने शिकायती आवेदन के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके से मिले खोखे

पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना पश्चात जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना स्थल से खाली खोखे मिले हैं। आरोपी कौन है और उन्होने किस कारण से फायरिंग की इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घर में केवल दंपत्ति ही थे

बताया गया है कि घटना के वक्त मकान में फरियादी पुष्पराज और उसकी पत्नी गीता ही थे। फरियादी के दो बेटे हैं। दोनो ही बेटे अपनी पढ़ाई और जॉब के कारण बाहर रहते हैं। घर में केवल दंपत्ति ही रहते हैं। फरियादी सेवानिवृत्त फौजी बताया गया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story