सतना

Satna News : पपरा के जंगल में मिला महिला का जलता शव, ग्रामीणों ने पुलिस को किया सूचित

Satna News : पपरा के जंगल में मिला महिला का जलता शव, ग्रामीणों ने पुलिस को किया सूचित
x
ताला थाना अंतर्गत पपरा गांव जाने वाले रास्ते के कुछ दूरी पर एक महिला का शव जलता हुआ देखा गया। ग्रामीण पास जाकर देखे तो एक महिला की लाश धधक रहा था।

सतना (Satna News) : ताला थाना अंतर्गत पपरा गांव जाने वाले रास्ते के कुछ दूरी पर एक महिला का शव जलता हुआ देखा गया। ग्रामीण पास जाकर देखे तो एक महिला की लाश धधक रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदत से आग बुझवाया और जांच शुरू की। वहीं मामले की जानकारी के बाद एडिशनल एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, डीएसपी किरण किरो जिला मुख्यालय से रवाना हुए और रीवा से फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला को टीम को बुलाया गया। पुलिस गांव के लोगां से पूछतछ कर महिला के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ग्रामीणों घटना के बारे में कुछ नही बता सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच करना शुरू किया। बताया जाता है कि महिला के शव का उपरी हिस्सा पुरी तरह जल चुका था। शव देखने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 30 वर्ष के करीब होगी। वहीं जंगल में शव को घसीटने के निशान मिले है।

सडक के दूसरी तरफ मिला मोबाइल

जांच के दौरान पुलिस को चारों ओर सर्चिग करने के लिए कहा गया था। सड़क के दूसरी ओर एक कीपैड वाला मोबाइल मिला है। माना जाता है कि उक्त मेंबाइल महिला का होगा जिसे पटककर तोड़ दिया गया। वहीं महिला के दोनो हाथ में प्लास्टिक की चार चार चूड़ी और दो कंगन पहने हुए थे। कान में बाली, पैर में बिछिया, पायल भी थे। एक हाथ पर विष्णु लिखा हुआ है। लाल हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी और चेहरे पर गुलाबी स्टॉल डला था।

जांच में जुटी विशेष पुलिस

ताला थाना क्षेत्र के बारे में बारीकी से जानकारी रखने वाले दो पुलिकर्मियों के बुलाया गया है। ताला क्षेत्र में काम कर चुके एसआइ बीएल रावत और एपी मिश्रा कई मामलां का खुलासा किया गया। वहीं कहा जाता है कि इन्हे पपरा की भौगोलिक जानकारी है। सूत्रों में पकड़ होने से वह मामलों को निबटाने में महिर है।

Next Story