सतना

Satna News: विदाई के बाद कार से उतर प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, दूल्हा रह गया सन्न, मचा हड़कंप

Rewa
x
Satna News: सतना में दुल्हन के फरार होने से वर और कन्या पक्ष में मचा हड़कंप.

सतना (Satna News): शादी के आखिरी शुभ मुहर्त में विवाह के दौरान एक से बढ़ कर एक मामले सामने आए है। उसी के तहत सतना जिले सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दुल्हन के फरार हो जाने की घटना में न सिर्फ कन्या और वर पक्ष में हड़कम्प मच गया बल्कि पुलिस की कई टीमों ने जब कड़ी मशक्कत के बाद उनकी तलाश की तो दुल्हन पति के बजाय अपने प्रेमी के साथ जाने का निर्णय ले ली। यह मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया।

फिल्मी अंदाज में निकली दुल्हन

दुल्हन और उसके प्रेमी की यह हरकत किसी फिल्म से कंम नही थी। जानकारी के तहत मंगलवार की दोपहर विदाई के बाद दुल्हा कार में दुल्हन को लेकर जा रहा था। गांव के रास्ते में एक युवक ने कार को रूकने का ईशारा किया। गांव का मामला होने के कारण चालक ने कार को रोक दिया।

इसी बीच पलक झपकते ही दुल्हन कार से उतरी और प्रेमी की बाइक में बैठ कर उसके साथ चली। दुल्हन की यह हरकत देख कार में बैठा दुल्हा सन्न रह गया।

विधि विधान से हुई शादी

बताया जा रहा है कि सोमवार को दुल्हन ने विधि विधान के साथ शादी के लिए आए दुल्हे के साथ शादी की सभी रस्म पूरी करके मंगलवार की दोपहर विदाई के बाद कार से दुल्हे के साथ जा रही थी कि गांव के ही रास्ते में यह वाक्या हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुल्हन अपने साथ सोने चांदी के जेवरात और कुछ रूपये लेकर फरार हुई है।

पुलिस को दी गई सूचना

इस घटना के बाद लड़की के परिजन पुलिस को सूचना दिए कि उनकी लड़की का रास्ते से अपहरण कर लिया गया है। दुल्हन के अपहरण होने की जानकारी होते ही पुलिस के भी होष उड़ गए। दुल्हन की तलाश करने के लिए पुलिस की 4 टीमें बनाई गई और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मंगलवार की देररात दुल्हन और उसके प्रेमी को ढूढ निकाला। उन्हे पकड़ कर थाने ले आई।

दुल्हन न पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ गई और अब उसी के साथ वह रहना चाहती है। दुल्हन ने यह भी बताया कि उसे यह शादी मंजूर नही थी और घर वाले उससे जबरदस्ती विवाह करवाए थें। जिसके बाद दुल्हा पक्ष के लोग अपने घर चले गए।

Next Story