सतना

Satna News : आजादी के 75 वर्ष बाद का हाल, सड़क पर प्रसव, दूर खड़ी रही जननी एक्सप्रेस

Satna News : आजादी के 75 वर्ष बाद का हाल, सड़क पर प्रसव, दूर खड़ी रही जननी एक्सप्रेस
x
आजादी के 75 वर्ष बीत गये लेकिन अभी भी देश के कई जिलों में कई गांव ऐसे हैं जहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। लोग बदहाली में जीने को मजबूर हैं।

सतना (Satna News) : आजादी के 75 वर्ष बीत गये लेकिन अभी भी देश के कई जिलों में कई गांव ऐसे हैं जहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। लोग बदहाली में जीने को मजबूर हैं। हालत यह है कि सड़क के अभाव में बरसात के समय 4 माह लोग घरों में कैद रह जाते हैं। ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाता है तो उसके मुख्य मार्ग तक पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लगता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें महिला का प्रसव सड़क पर हो गया। वहीं जननी एक्सप्रेस मुख्य मार्ग पर खड़ी रही।

गांव तक नही पहुंची जननी

जानकारी के अनुसार बिहरा डोंगरी गांव की रहने वाली नीलम उम्र 25 वर्ष पति को प्रसव पीडा हुई। नीलम के पति पंकज ने जननी वाहन 108 को फोन किया। वाहन 108 समय पर पहुंच भी गई लेकिन गांव में मार्ग न होने से वह मुख्य सड़क पर खड़ी रही। चालक का कहना था कि अगर वाहन को गांव में प्रवेश करवाया गया तो वह फंस जायेगी।

प्रसूता को लेकर पैदल चल दिये परिजन

प्रसूता प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उसे परिजनों ने पैदल ही कीचड़ भरे रास्ते पर चल दिये। बताया जाता है कि जननी वाहन करीब एक घंटे सडक पर प्रसूता का इंतजार करती रही। वहीं चलने के दौरान महिला का लेबर पेन बढ़ गया। हुआ यह कि महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में प्रसूता तथा बच्चे को वाहन से अस्पताल तक ले जाया गया। परिक्षण के बाद डाक्टरों ने दोनो को स्वस्थ बताया है।

बिहरा डोंगरी गांव का हाल

सतना जिले के कोटर तहसील के बिहरा डोंगरी गांव में कई जगह सड़क जैसी सुविधाओं का अभाव है। लोगों को बरसात के 4 महीने अपने घरों में कैद रहना पड़ता है। जिला प्र्रशासन के इस बारे में सोशल मडिया तथा ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गई लेकिन कोई प्रयास नहीं किया गया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story