
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- Satna Nagar Nigam...
Satna Nagar Nigam Mayor Election 2022 Result: सतना में कमलनाथ के करीबी MLA सिद्धार्थ कुशवाहा की बड़ी हार, BJP के योगेश ने 24 हजार वोटों से हराया

Satna Nagar Nigam Mayor Election 2022 Result: एमपी के सतना का महापौर पद भाजपा के खाते में गया है. भारतीय जनता पार्टी के योगेश ताम्रकार (Yogesh Tamrakar) ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा (Siddharth Kushwaha) को 24380 वोटों से हरा दिया है. सिद्धार्थ कुशवाहा सतना से कांग्रेस विधायक भी हैं, उन्हें महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया था. वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बेहद करीबी माने जाते हैं.
सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकार महापौर बनें
सतना नगर निगम महापौर के लिए जनता ने शहर की सरकार का चुनाव कर लिया है. सतना से भाजपा ने योगेश ताम्रकार, कांग्रेस ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मैदान में उतारा था. 17 जुलाई को आए मेयर चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24380 वोटों के अंतर से हरा दिया है.
सतना में किसे कितने वोट मिलें
योगेश ताम्रकार (भाजपा) - 62,199
सिद्धार्थ कुशवाहा (कांग्रेस) - 37,819
सईद अहमद (बसपा) - 25,780
खंडवा और बुरहानपुर में भी भाजपा की जीत
सतना के अलावा खंडवा और बुरहानपुर में भी भाजपा ने मेयर पद के लिए जीत दर्ज की है. बुरहानपुर से भाजपा की मेयर कैंडिडेट माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज अंसारी को 588 मतों से हरा दिया है. जबकि खंडवा में भाजपा कैंडिडेट अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




