सतना

Satna : आग ने किसान को किया बर्बाद, फसल, घर ग्रहस्थी एंव मवेशी जले

Satna : आग ने किसान को किया बर्बाद, फसल, घर ग्रहस्थी एंव मवेशी जले
x
सतना (Sayna News) :  जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत वरदहा गांव में आग ने दो किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसान तेजभान पटेल ने बताया कि आग उनके खलिहान में रखी फसल से घर में लग गई। इससे फसल, घर ग्रहस्थी एंव मवेशी जल गये।

किसान ने बताया कि उसके खलिहान में ही विजय तिवारी की फसल भी रखी हुई थी। इस घटना में दोनो किसानों की फसले जल गई है।

नरवई जलाने से फैली आग

पीड़ित किसान तेजभान पटेल का कहना है कि गांव के ही विजय सिंह पटेल ने अपनी फलस हार्वेस्टर से कटवाई थी और वह खेत की नरवई जला रहा था। खेत से आग उसके खलिहान में पहुच गई थी। पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था।

दाने-दाने का मोहताज हुआ किसान

आग ने सबसे ज्यादा तेजभान पटेल को नुकसान पहुचाया है। उन्होने बताया कि न तो अब खाने के लिये घर में एक दाने आनाज रह गया और नही रहने की लिये घर तथा ग्रहस्थी बची है।

ऐसे में पीड़ित किसान को प्रशासन से मदद की दरकार है। नही तो किसान परिवार भूखों मरने के साथ ही तपती गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहने के लिये मजबूर होगा।

Next Story