सतना

Satna News: बारिश का असर, पुरवा नहर ओवर फ्लो, खमरिया तिवरियान गांव में भर गया पानी

Satna News: बारिश का असर, पुरवा नहर ओवर फ्लो, खमरिया तिवरियान गांव में भर गया पानी
x
Satna / सतना। देर से ही सही पर विंध्य में मेघों ने अपनी कृपा दिखाई। बारिश का दौर शुरू होते ही किसानों के चहरे खिल उठे हैं। वहीं लगतार हो रही रह-रह कर बारिश ने कई जगह आफद पैदा कराना शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से बाणसागर की पुरवा नहर क्रमांक दो ओवर फ्लो हो गई है। नहर का पानी खमरिया तिवरियान में जा भरा। जिससे गांव के कई मकानों में पानी भर जाने से लोगों के कच्चे मकान गिरने की कगार पर हैं। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। वही मौके पर प्रशासन पहुचकर व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।

Satna / सतना। देर से ही सही पर विंध्य में मेघों ने अपनी कृपा दिखाई। बारिश का दौर शुरू होते ही किसानों के चहरे खिल उठे हैं। वहीं लगतार हो रही रह-रह कर बारिश ने कई जगह आफत पैदा कराना शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से बाणसागर की पुरवा नहर क्रमांक दो ओवर फ्लो हो गई है। नहर का पानी खमरिया तिवरियान में जा भरा। जिससे गांव के कई मकानों में पानी भर जाने से लोगों के कच्चे मकान गिरने की कगार पर हैं। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। वही मौके पर प्रशासन पहुचकर व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।

बेघर हुए गांव के एक दर्जन परिवार

गांव के लेगों का कहना है कि बारिश का पानी पहले से गांव के खेतों मे भरा हुआ था और नहर के पानी ने तबाही मचा दी है। हालत यह है कि गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगो के घरों में पानी भर गया है। गांव के राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि अगर समय रहते जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नही बनाई जाती ते कच्चे मकान गिरने की कगार पर हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि नहर में बनी पुलिया काफी नीचे है। नहर में पानी का तेज बहाव होने पर पूरा पानी गांव की ओर बहने लगता है। जिससे गांव के लोगों को परेशानी होती। पुलिया निर्माण के समय स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या के प्रति आगाह किया गया था लेकिन बाणसागर विभाग की ओर से ध्यान नही दिया गया। और अब लेगों को बाढ का सामना करना पड रहा है।

पहुंचा प्रशासनिक अमला

गांव में पानी भरने की जानकारी बाणसागर प्रशासन को दी गई। जिस पर एसडीओ शंभूनाथ मौके पर पहुचे और गांव का जायजा लिया। लोगों के भरोसा जताया है व्यवस्था बना ली जायेगी। गांव की समस्या की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों के दी गई है। वही पता चल रहा है कि बाणसागर के गेट खुलवा दिए हैं। नहर में पानी छोडऩा भी बंद करा दिया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story