सतना

सतना कलेक्टर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लेटलतीफ 135 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश, कर्मचारियों में हड़कंप

Satna MP News
x
Satna MP News: शासकीय कार्यालयों और यहां काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और काम शुरू करें ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

सतना- शासकीय कार्यालयों और यहां काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और काम शुरू करें ऐसा कम ही देखने को मिलता है। माना जाता है कि शासकीय कार्यालयों में काम कम और टाइम पास ज्यादा होता है। इसका असर आम जनता में देखने को मिलता है। समय पर शासकीय कर्मचारी काम पर पहुंचे ऐसा कम ही देखने को मिलता है। लेकिन समय पर ऑफिस न पहुंचने वाले कर्मचारियां के खिलाफ कार्रवाई कभी कभार ही देखने को मिलती है।

इसी परिप्रेक्ष्य में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने समय पर ऑफिस न पहुंचने वाले 135 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं शाखाओं का बीते दिवस निरीक्षण किया। सुबह 10.45 पर कलेक्टर द्वारा निरीक्षण प्रारंभ किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में पदस्थ साहब, बाबू और चपरासी गायब मिले।

कलेक्टर ने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। जिसके कारण लेटलतीफी का आदत से मजबूर कर्मचारियों को बाद में हाजिरी दर्ज करने का अवसर ही नहीं मिल पाया। कार्यालयों की स्थिति देख कलेक्टर काफी नाराज दिखे। कलेक्टर ने अनुपस्थित पाए गए कार्यालय प्रमुख, शाखा प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक दिवस का वेतन काटने का निर्देश जारी कर दिया।

मच गया हड़कंप

कलेक्टर की इस कार्रवाई के कारण समय पर ऑफिस न पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की चर्चा कार्यालयों में होती रही। माना जा रहा है कि आगामी कुछ समय तक अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय पहुंचेंगे।

इनका कटेगा वेतन

कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग से सहायक ग्रेड 2 रमेश प्रसाद पाठक, अनिल खरे, सहायक ग्रेड 3 जेएन चौरसिया, प्यारेलाल प्रजापति, दयाराम वर्मा, संजय कुमार जैन, अतुल सिंह, रोहित कुमार, सतीष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-दक्ष ऋतुराज रूसिया, संजय कुमार पाण्डेय, खण्डलेखक लवलेश कुमार यादव, बृजकिशोर बर्मन, रवि किशोर वर्मन, रन्नो देवी, वंदना साकेत, गणेश वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद शामिल है। भू-अभिलेख से राजस्व निरीक्षण प्रमोद कुमार पटेल, नारायण चतुर्वेदी, जय सिंह, सहायक ग्रेड- 3 ललिता देवी कोल, राजनायक सिंह, अनुरेखक रामसीजवन गर्ग, ज्योति गुप्ता, आपरेटर निशा विश्वकर्मा, अभयकरण पाण्डेय, पटवारी कमल नयन मिश्रा, प्रदीप चतुर्वेदी, अजय प्रताप सिंह, वर्षा गोयल, प्रमोद कुमार पाण्डेय, संतदास साकेत, प्रीतम लाल वर्मन, दिनेश कुमार वर्मा, महेन्द्र सिंह, रामकलेश तिवारी, बच्चूलाल वर्मन, सूर्य प्रताप सिंह, बाबूलाल लोधी, विजय कुमार कोल, रमेश कुमार कोल, विभूतिनारायण चतुर्वेदी शामिल है। इसी प्रकार शहरी विकास अभिकरण, योजना मंडल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, महिला बाल विकास, आबकारी विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण, कार्यालय तहसीलदार नजूल, कोषालय, पेंशन कार्यालय, निर्वाचन शाखा, वरिष्ठ पंजीयक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के समय पर न आने के कारण एक दिन का वेतन काटा गया है।

Next Story