सतना

सतना कलेक्टर की कार्रवाई: NSUI का प्रदेश सचिव जिलाबदर घोषित, लंबे समय से गुंडा लिस्ट में है; डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं

सतना कलेक्टर की कार्रवाई: NSUI का प्रदेश सचिव जिलाबदर घोषित, लंबे समय से गुंडा लिस्ट में है; डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं
x
NSUI का प्रदेश सचिव शुभम साहू लंबे समय से गुंडा लिस्ट में है। अड़ीबाजी, राहजनी और मारपीट करता था।

सतना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के प्रदेश सचिव शुभम साहू का जिला बदर किया गया है। साहू पर डेढ़ दर्जन आपराधिक प्रकरण सिविल लाइन थाना में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अनुराग वर्मा ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत महदेवा निवासी शुभम साहू उर्फ शशिकांत 27 पिता पप्पू उर्फ महेश साहू के एक साल के लिए जिला बदर की कार्रवाई की।

पुलिस शनिवार को आदेश की तामीली के लिए आरोपी के घर गई, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस उसे जिले की सीमा से बाहर छोड़ने की तैयारी से पहुंची थी। आरोपी जब नहीं मिला तो पुलिस उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर चली आई। पुलिस ने बताया कि साहू नेतागिरी की आड़ में लंबे समय से अपराध में संलिप्त था।

पुलिस ने बताया, शुभम साहू लंबे समय से गुंडा लिस्ट में है। वसूली के लिए लोगों से अड़ीबाजी करता था। सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी पर मारपीट, राहजनी व अड़ीबाजी के ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Next Story