सतना

सतना: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:10 PM IST
सतना: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत
x
पेड़ से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना नागौद थाना क्षेत्र के अतरवेदिया के समीप की है। जानकारी अनुसार नागौद निवासी हीरा मुस्कान

सतना: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत

सतना। तेज रफ्तार दौड़ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना नागौद थाना क्षेत्र के अतरवेदिया के समीप की है। जानकारी अनुसार नागौद निवासी हीरा मुस्कान अपने साथियों के साथ एक बाइक से अपनी ससुराल उचेहरा जा रहा था जहां रास्ते में तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई।

सतना: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत

घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह एक अन्य घटना में एनएच 30 में मैहर के समीप रीवा रोड लखनपुर में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story