सतना

Satna: दस्यु उन्मूलन अभियान: जंगल में उतरी भारी संख्या में पुलिस

Satna: दस्यु उन्मूलन अभियान: जंगल में उतरी भारी संख्या में पुलिस
x
सतना / Satna: जंगल में निवास करने वाली गांव की जनता डकैतों के भय से मुक्त होकर जिये। इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस ग्रामीणों के बीच में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाए। वहीं पुलिस के ऐसा करने से डकैतो में पुलिस की दहशत रहेगी।

इन्ही सब उद्देश्यों को लेकर एमपी यूपी सीमा पर भारी पुलिसबल मौजूद है। जो गांवो में ग्रामीणों से मुलाकात कर डकैतो के मूवमेंट के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

वही पुलिस की इस कार्रवाई से डैकते का जंगल में कहीं अता पता नही चल रहा है।

चल रही तेंदूपत्ता की तुडाई

ज्ंगल में इस समय तेंदूपत्ता की तुडाई चल रही है। ऐसे समय में डकैत पैसे की वसूली करने जंगल में तेंदूपत्ता ठेकेदार पर दबाव बनाते हैं।

वही मजदूरो तथा ग्रामीणो को धमकाते है। लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस समय जंगल में पुलिस की सर्चिग चल रही है।

क्षेत्र में डकैत गौरी यादव का भय

जानकारी के अनुसार इस समय एमपी यूपी सीमा पर डकैत गौरी यादव का भय व्याप्त है। बीच-बीच में डकैत गौरी यादव गैंग के लोग गावों में दहशत फैलाने हरकत करते ही रहते है।

गाव में व्याप्त गौरी यादव का भय समाप्त हो इसलिए पुलिस चैतरफा भ्रमण कर रही है।

इन गावों में पुलिस ने किया भ्रमण

जंगल में उतरी पुलिस ने सतना जिले के यूपी सीमावर्ती कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मिली। जिसमे मझगवां, नयागांव, धारकुंडी, बरौंधा थाना के थाना प्रभारी और सतना पुलिस लाइन के पुलिस बल शामिल रहा।

पुलिस बल ने महतैन, नकैला, साड़ा, मलगौसा, रामनगर, खोखला, पडवनिया के जंगलों में भ्रमण कर डकैतों के मूवमेंट की जानकारी एकत्र की।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story