सतना

सतना : ऑटो चालक की सूझबूझ आई काम, होगा उसका सम्मान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:14 PM IST
सतना : ऑटो चालक की सूझबूझ आई काम, होगा उसका सम्मान
x
सतना / Satna News : ऑटो चालक की जागरूकता के चलते दो बहनों को सकुशल उनके घर तक पहुचाया गया। जिस पर ऑटो चालक का सम्मान किये जाने का निर्णय पुल

सतना : ऑटो चालक की सूझबूझ आई काम, होगा उसका सम्मान

सतना / Satna News : ऑटो चालक की जागरूकता के चलते दो बहनों को सकुशल उनके घर तक पहुचाया गया। जिस पर ऑटो चालक का सम्मान किये जाने का निर्णय पुलिस द्वारा लिया गया है।

रेल्वे पुलिस को दी सूचना

सोशल मीडिया में आई खबरो के तहत घर से नाराज होकर दो लड़कियां मुबंई जाने के लिये रेल्वे स्टेशन में घूम रही थी। सतना रेलवे स्टेशन में ऑटो चालक शैलेंद्र शुक्ला पिता रामशिरोमणि शुक्ला निवासी धवारी गली न.1 ने लड़कियां को देखा और उनकी मंशा को समझते हुये जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दे दिया। पुलिस ने दोनों लड़कियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की और परिजनों के हवाले कर दिया।
ऑटो चालक की सूझबूझ की वजह से लड़कियां अपने परिजनों के पास पहुंची, इस सरहनीय कार्य को लेकर सतना पुलिस अधीक्षक ने असली हीरो के रूप ऑटो चालक शैलेंद्र शुक्ला को सम्मानित करने का निर्णय लिये है।

यह भी पढ़े सतना : युवती का गला काट कर निर्मम हत्या, नहर के किनारे मिला संदिग्ध शव…

कंट्रोल रूम में दी गई थी जानकारी

जिले में महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत बीते दिनों पुलिस कंट्रोल रूम में ऑटो चालकों की बैठक ली गई थी।
ऑटो चालकों से महिला सम्मान को लेकर जानकारी दी गई। उन्हे बताया गया कि कुछ देखो तो कुछ बोलो, कुछ करो, महिलाओं के लिए आँख कान बनो और इसमे सतना पुलिस हमेशा आपके साथ हैं। इसकी शपथ दिलाई गई थी। इस बैठक के बाद ऑटो चालक की जागरूकता से दो बहनों को बचाया जा सका।

यह भी पढ़े : सतना : भाई ने बहन का हांथ काट कर दिया था अलग

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story