सतना

Satna : करंट लगने से 2 किसानो की गई जान, खेत में कर रहे थे काम

Satna : करंट लगने से 2 किसानो की गई जान, खेत में कर रहे थे काम
x
खेत में काम कर रहे किसान अचानक करंट की चपेट में आ गये। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दी गई।

सतना (Satna News) : खेत में काम कर रहे किसान अचानक करंट की चपेट में आ गये। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही मामले को जांच में लेकर उसकी सूक्ष्मता से परीक्षण किया जा रहा है। मरने वालों में दोनो व्यक्ति पडोसी किसान बाताए जा रहे हैं।

खेत मे काम कर रहे थे किसान

जानकारी के अनुसार रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम बगदरी में करंट लगने से मंगलवार को दो किसानों की असमय मौत हो गई। बताया जाता है कि बड़खुरा निवासी देव शरण सिंह पुत्र जयपाल सिंह उम्र 52 वर्ष व बगदरी निवासी पुरुषोत्तम दास कुशवाहा पुत्र भोला प्रसाद कुशवाहा उम्र 50 वर्ष का खेत एक दूसरे से लगा हुआ है। दोनो खेत में काम रहे थे। मोटर चलाने के लिए तार फंसाने गये और करंट की चपेट में आ गये।

बचाने के दौरान दुसरा किसान फंसा

खेत में लगे खम्भे से मोटर चलाने के लिए देवशरण ने तार बिछाकर कटिया फंसाई लेकिन इसी दौरान वह करंट की जद में आ गया। बताया जाता है कि उसे करंट में फंसा देखा पुरूषोत्तम उसे बचने के लिए तार निकालने लगा लेकिन व भी फंस गया और दोनो किसानों की मौत हो गई।

खेत मे भरा था पानी

बताया जाता है कि खेत में पानी भरा हुआ था ऐसे में दोनों किसान भीगे हुए थे। इस घटना की जानकारी होने के बाद घटन स्थल में गांव के लेगो की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बिजली बंद करवाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि घटना की जानकारी के कुछ ही देर में पुलिस पहुची और पंचनामा कार्रवाई कर शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story