सतना

REWA, SHAHDOL, SHIVNI, MANDLA, BALAGHAT, VIDISHA, सहित 9 जिलों में होने वाली है भारी बारिश, जल्दी पढ़े

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
REWA, SHAHDOL, SHIVNI, MANDLA, BALAGHAT, VIDISHA, सहित 9 जिलों में होने वाली है भारी बारिश, जल्दी पढ़े
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

प्रदेश में होली के बाद बदले मौसम के चलते भोपाल सहित अन्य 9 जिलों में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, रीवा, शहडोल संभाग सहित सिवनी, मंडला, बालाघाट, विदिशा, रायसेन, सीहोर जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इधर, शुक्रवार को राजधानी में शाम के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ और नॉर्थ ईस्ट में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आपस में टकराने वाले हैं। इस कारण 13 मार्च को सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इधर, बादल व बारिश के कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान रात के न्यूनतम तापमान में भी बदलाव होने की संभावना है।

- 2.5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान भी 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

बुधवार को रात का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर, दिन का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

चार शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

शहर- अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

भोपाल-30.8 - 14.7

इंदौर - 28.7 - 14

ग्वालियर - 30 - 15.8

जबलपुर - 31.9 - 18

(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Next Story