सतना

सतना: हर घर तिरंगा अभियान में जुटा डालमिया भारत फाउंडेशन, झंडा देकर घरों में लगाने की अपील

सतना: हर घर तिरंगा अभियान में जुटा डालमिया भारत फाउंडेशन, झंडा देकर घरों में लगाने की अपील
x
जश्ने आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लगाने सामाजसेवी आ रहे आगे

सतना। अजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए आज हर घर तिरंगा अभियान की शरूआत डालमिया भारत फाउंडेशन के द्वारा की गई है। इस अभियान के तहत फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पंचायतो को तिरंगा बाटते हुए सभी जगह तिरंगा लगाने की लोगो से अपील की है।

यहाँ दिया तिरंगा

डालमिया भारत फाउंडेशन के पदाधिकारियों विकासखंड अमरपाटन के ग्राम पंचायत पगरा, झिरिया कोपारिहान एवं विकासखंड रामपुर बघेलान की ग्राम पंचायत जमुना, बैरिहा एवं जनार्दनपुर जिला सतना में ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव की मौजुदगी में सभी को तिरंगा उपलब्ध कराया गया। इतना ही नही फाउंडेशन के तरफ से शासकीय गाईडलाइन कि प्रतिया भी पंचायत को उपलब्ध करायी गई है।

सभी लहराए तिरंगा

बायफ़ लाईवलीहूडस के परियोजना प्रमुख भास्कर पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष देश अजादी का 75 वाँ वर्षगाठ मना रहा है। जिसमें देश के प्रत्येक नागारिको की भागीदारी को सुनश्चित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जा रहा है। जिससे हर कोई तिरंगा को शान से लहरा सकें और इस अमृत महोत्सव मे वह शामिल हो सकें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डालमिया भारत फाउंडेशन के सीएसआर प्रबंधक दीपक इकोनकर एवं माइंस प्रबंधक अतुल मिश्रा, नागार्जुन चारी एवं सहयोगी संस्था बायफ़ लाईवलीहूडस से शीतल सिंह एवं अंशुल सिंह मौजूद रहे।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story