सतना

एमपी के सतना में नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्ते का जीजा व एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Patel
1 Sep 2023 7:23 AM GMT
एमपी के सतना में नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्ते का जीजा व एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
x
MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग अपनी सहेली के साथ बाजार खरीददारी करने के लिए गई थी।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग अपनी सहेली के साथ बाजार खरीददारी करने के लिए गई थी। जहां दोनों सहेलियां वापस लौट रही थीं। इस दौरान सूनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने दोनों के साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी। ऐसे में मौका पाकर नाबालिग की सहेली वहां से भाग निकली। जबकि नाबालिग के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बाजार से लौट रही थी नाबालिग

घटना सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर 13 वर्षीय नाबालिग अपने भाई की कलाई पर राखी सजाने के लिए खरीददारी करने के लिए बाजार गई हुई थी। उसके साथ एक सहेली भी थी। खरीददारी करने के बाद वह बाजार से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान सूनसान जगह पर नाबालिग के साथ रिश्ते के जीजा संजीव कोल पिता रामस्वरूप 32 वर्ष और स्वामी कोल पिता भूरा कोल 22 वर्ष ने दोनों को घेर लिया और दोनों के साथ छेड़खानी प्रारंभ की दी। इस दौरान नाबालिग की सहेली किसी तरह मौके से भागने में कामयाब हो गई जबकि नाबालिग आरोपियों के चंगुल से नहीं निकल सकी।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता को पकड़कर उसके रिश्ते का जीजा अपने साथी स्वामी के घर ले गया। जहां संजीव ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्वामी भी उसके साथ घिनौनी हरकत करने वाला था किंतु उसकी बहन घर पहुँच गई। जिसके कारण आरोपियों ने नाबालिग को छोड़ दिए। इस दौरान वह मौके से भाग निकली। पीडिता की सहेली घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग की तलाश करने निकल पकड़े किंतु वह परिजनों को रास्ते में ही मिल गई। परिजनों ने घटना की शिकायत रामनगर थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story