सतना

सीईओ की अभद्र टिप्पणी से नाराज हुए पंचायत कर्मी, खोला मोर्चा : SATNA NEWS

News Desk
21 March 2021 12:31 AM IST
सीईओ की अभद्र टिप्पणी से नाराज हुए पंचायत कर्मी, खोला मोर्चा : SATNA NEWS
x
सतना। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेंद्र नारायण की अभद्र टिप्पणी से नाराज सचिव, रोजगार सहायक एवं उपयंत्री संघ ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि सीईओ माफी मांगें अन्यथा एक माह तक हड़ताल करेंगे। यदि कर्मचारी एक महीने की हड़ताल पर चले गये तो सीईओ यहां से निलंबित होकर जाएंगे। बताया गया है कि सीईओ द्वारा अकौना सठिया के रोजगार सहायक को जूते मारने की धमकी दी गई थी जिसके बाद पंचायत कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

मामले की जानकारी होने पर सतना कलेक्टर द्वारा नाराज कर्मचारियों को समझाइस दी गई लेकिन आक्रोशित कर्मियों ने उनकी समझाइस को भी नकार दिया है। नाराज कर्मियों ने कहा है कि जब तक सीईओ सामूहिक मांफी नहीं मांगेंगे तब तक काम ठप रहेगा। इसी क्रम में मैहर के जगियारी और मझिगवां के अधीनस्थ कर्मचारियों को जमीन में दफन करने की धमकी देने का आरोप सीईओ पर लगाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि लड़ाई आर-पार की होगी।

धरना देकर की नारेबाजी

पंचायत कर्मियों द्वारा धरना दिया गया और जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पंचायत कर्मियों ने धमकी भरे लहजे में कहा कि उनका कोई बाल बाका नहीं कर सकता। कहा गया कि सबका सम्मान एक समान है, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, बड़े को सम्मान लेने के लिये छोटों का सम्मान करना पड़ता। हम अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Next Story