सतना

सतना : सड़क दुर्घटना में एक मृत, दो गंभीर अस्पताल में भर्ती

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:12 PM IST
सतना : सड़क दुर्घटना में एक मृत, दो गंभीर अस्पताल में भर्ती
x
सतना : सड़क दुर्घटना में एक मृत, दो गंभीर अस्पताल में भर्ती सतना। जिले के नागौद मार्ग पर सलैया के समीप हुये भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर

सड़क दुर्घटना में एक मृत, दो गंभीर अस्पताल में भर्ती

सतना। जिले के नागौद मार्ग पर सलैया के समीप हुये भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पहले नागौद अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया। घटना में घायल तीनों लोग रीवा जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत बन्ना गांव के निवासी बताए गए हैं। जो रिश्तेदारी में गये हुए थे जहां से लौटते समय गुरुवार की रात दुर्घटना का शिकार हो गये। मिली जानकारी अनुसार कार और एक अन्य वाहन में हुई टक्कर में महेंद्र सिंह, पुनीत सिंह एवं सोमू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़े : एमपीः अभियांत्रिक विभाग के सहायक का रिश्वत से रंगा हाथ, किसान से ले रहे थे 25 हजार रूपये

यहाँ क्लिक करें :Amazon से आर्डर करिये भारी डीकॉउन्ट में सामान

घटना में गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि सोमू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका उपचार रीवा संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को पहले नागौद अस्पताल ले जाया गया गंभीर हालत देखते हुए सतना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत में सुधार न होने पर रीवा संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गया। जबकि मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े : सतना : सड़क दुर्घटना में चार गंभीर, अस्पताल में भर्ती

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story