सतना

घर में अकेली महिला की गला रेतकर हत्या : SATNA NEWS

News Desk
2 April 2021 3:02 PM GMT
घर में अकेली महिला की गला रेतकर हत्या : SATNA NEWS
x
सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत घर में अकेली एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना विगत दिवस की है। महिला घर के बाहर सो रही थी। सुबह महिला का शव रक्तरंजित हालत में देखा गया। घटना की जानकारी रामपुर बाघेलान थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मामला दर्ज कर घटना के संबंध में जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला शीला गोस्वामी पति रामप्रताप गोस्वामी 45 वर्ष निवासी सरमनपुर डाड़ी टोला बांधा घर में अकेली रहती थी। पति सीधी जिले में मजदूरी करता था। उसकी कोई संतान नही है। बताया जाता है कि महिला का शव ग्रामीणों ने सुबह ही देखा है लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। दोपहर में ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जहां मौके पर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी अपने दल बल के साथ पहुंचे और घटना मुआयना किया।

एकांत में बना है महिला का घर

बताया गया का महिला का घर गांव से एकांत में बना हुआ है जबकि वहीं कुछ दूरी पर आदिवासियों की बस्ती है। महिला के गले में धारदार हथियार से जानलेवा हमले के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि गर्मी के कारण महिला घर के बाहर सो रही थी तभी किसी ने धारदार हथियार से हमला का दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर सतना जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहंुचे जहां घटना के संबंध में दिशा निर्देश दिये।

Next Story