सतना

एमपी के सतना में खाना खाकर कमरे में सोने गए अधेड़ का तालाब के किनारे मिला शव, मचा हड़कम्प

Sanjay Patel
27 Sep 2023 8:13 AM GMT
एमपी के सतना में खाना खाकर कमरे में सोने गए अधेड़ का तालाब के किनारे मिला शव, मचा हड़कम्प
x
MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में तालाब के किनारे अधेड़ का शव पाया गया, जिसके बाद हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों का कहना है कि वह रात को खाना खाकर कमरे में सोने के लिए गए हुए थे किंतु सुबह उनका शव तालाब किनारे पाया गया।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में तालाब के किनारे अधेड़ का शव पाया गया, जिसके बाद हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों का कहना है कि वह रात को खाना खाकर कमरे में सोने के लिए गए हुए थे किंतु सुबह उनका शव तालाब किनारे पाया गया। इस मामले में परिजनों ने आरोप भी लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

शरीर पर मिले चोट के निशान

जानकारी के अनुसार सतना शहर के समीप गांव गिरजापुर में तालाब किनारे अधेड़ का शव पाया गया। सिटी कोतवाली अंतर्गत तालाब के किनारे पाए गए शव की शिनाख्त छेदीलाल कोल पिता समना कोल 54 वर्ष निवासी गिरजापुर के रूप में की गई है। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिटी कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दशरथ सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई हैं

परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात लगभग 12 बजे के आसपास घर आए। जिसके बाद वह खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। किंतु अगले दिन उनका शव तालाब के किनारे पाया गया। इसकी जानकारी गांव के ही रजवा और सचिन कोल ने दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से उन्होंने हत्या की संभावना जताई है। परिजनों का कहना है कि किसी के बुलाने पर ही वह घर से बाहर गए होंगे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है आखिर मृतक सोने के लिए कमरे में गया हुआ था किंतु वह तालाब किनारे कैसे पहुंच गया। पुलिस की तफ्तीश जारी है।

Next Story