सतना

सतना में जन्म देने के बाद बच्ची को अस्पताल में छोड़ गई मां, तलाश में जुटी पुलिस

satna mp news
x
Satna MP News: सतना जिला चिकित्सालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मां अचानक से गायब हो गई।

Satna MP News: सतना जिला चिकित्सालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मां अचानक से गायब हो गई। अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने इस संबंध में थाने में सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। अब महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद उसे क्यों छोड़ा, उसकी क्या मजबूरी थी। इसका पता तो नहीं चल पाया है। लेकिन यह घटना जहां मां की ममता को शर्मसार करने वाली है वहीं अस्पताल में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। नवजात बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में बच्ची को भर्ती कर उसका ईलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

क्या है मामला

अस्पताल प्रबंधन की माने तो रिकार्ड के अनुसार महिला सरस्वती 8 नवंबर को अपनी मां यशोदा के साथ 8 नवंबर को जिला अस्पताल आई थी। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की तबियत ठीक न होने के कारण उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि महिला को मैटरनिटी वार्ड में रखा गया। अस्पताल का स्टाफ जब मैटरनिटी वार्ड पहुंचा तो महिला गायब थी। प्रबंधन के स्टाफ ने महिला की काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिली। प्रसूता की मां भी नहीं थी। जबकि महिला को पता था कि उसकी बच्ची एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है।

नहीं थे कोई कागजात

बच्ची की मां और परिजनों का पता लगाने में इसलिए परेशानी हो रही है कि अस्पताल में भर्ती होने वाली महिला ने अपने पास किसी प्रकार के दस्तावेज न होने की बात प्रबंधन को कही थी। गौरतलब है कि 8 नवंबर को प्रसूता को भर्ती किया गया, 9 नवंबर को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सामान्य प्रसव होने के कारण महिला को 10 नवंबर को छुट्टी दे दी गई। बच्ची की तबियत ठीक न होने के कारण उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा गया। महिला को इस बारे में पता था। इसके बाद भी महिला अपनी बच्ची को अपने साथ लिए बिना ही चली गई। महिला ने ऐसा क्यों किया इसका पता तो महिला के मिलने के बाद ही चल पाएगा।

वर्जन

एक महिला अपनी नवजात बच्ची को छोड़ कर अस्पताल से चली गई है। अस्पताल प्रबंधन के साथ ही थाने को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

डा. विजेयता राजपूत, एनएनसीयू प्रभारी जिला अस्पताल सतना

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story