- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल हास्पीटल मैहर को...
सिविल हास्पीटल मैहर को विधायक Narayan Tripathi ने दिये 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
Satna Latest News Updates: विधायक नारायण त्रिपाठी (MLA Narayan Tripathi) ने सिविल हास्पीटल मैहर (Civil Hospital Maihar) के लिये बुधवार को 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (oxygen concentrator) की सौगात SDM मैहर सुरेश अग्रवाल (SDM Maihar Suresh Agrawal) को सौंपी। विधायक त्रिपाठी ने मैहर हास्पीटल में कोविड मरीजों के उपचार व्यवस्थाओं के उन्नयन और ऑक्सीजन की सहज उपलब्धता के लिये 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदाय करने का आश्वासन दिया था। जिसमें से पहली खेप के रूप में 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल को सौंप दिये गये हैं। शेष 27 कंसंट्रेटर बुधवार की रात तक मैहर पहुंचने की संभावना है।
त्रिपाठी ने बताया कि इन 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में 38 कंसंट्रेटर डबल मरीजों की पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये है। जबकि 22 कंसंट्रेटर सिंगल मरीज की ऑक्सीजन आपूर्ति वाले हैं। इस तरह 60 कंसंट्रेटरों से ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले 98 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन दी जा सकेगी। उन्होने कहा कि COVID-19 महामारी के समय जिले की सभी अस्पताल एवं जिला अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं उपचार संबंधी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाने और उन्हें क्रियाशील रखने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे COVID मरीजों के इलाज के लिये किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और भविष्य की कोविड संबंधी चुनौतियों से निपटनें में सक्षम रहें।