सतना

लिफ्ट देकर बोलेरो में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

Aaryan Puneet Dwivedi
26 Nov 2023 9:55 AM IST
लिफ्ट देकर बोलेरो में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार
x
सतना में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोहावल को गिरफ्तार किया गया है।

सतना। छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बुलेरो में बैठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत परिजनो ने पुलिस से की है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुये अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ये है मामला

सोहावल भाजपा मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बुलेरो में बैठा लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। कॉलेज की छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी है। जिसके बाद उन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह के मुताबिक आरोपी कल्याण सिंह के विरूद्ध धारा 354, 354 (क) (1) (आई) आईपीसी और पाकसो एक्ट की धारा 7/8 के तहत अपराध दर्ज किया है।

बोलेरो भी जब्त

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी कल्याण सिंह की बुलेरो भी पुलिस ने जप्त कर ली है। 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ भाजपा नेता ने अश्लीलता की। छात्रा इंदिरा कन्या महाविद्यालय सतना में प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह गांव से रोजाना कॉलेज आती जाती है। शनिवार को वह कॉलेज जाने के लिए निकली। उसके परिजन उसे पहुंचाने के लिए तैयार हो गए।

इसी बीच भाजपा नेता और भाजपा सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंच गया। उसने छात्रा को कॉलेज छोड़ने की पेशकश की। छात्रा के परिजन भी कल्याण सिंह से परिचित थे। इस वजह से उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं हुआ और वे भी बेटी को उसके साथ उसकी बोलेरो से भेजने को राजी हो गए। कुछ दूर चलने के बाद कल्याण सिंह की बुरी नीयत उस पर हावी हो गई। वह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

कुछ ही देर के अंदर सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेता कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो क्रमांक एमपी 19 सीसी 9721 जब्त कर ली। टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता कल्याण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कल्याण सिंह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीष शर्मा ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सोहावल मण्डल के मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह के ऊपर छेड़छाड़ का आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने के कारण उन्हें पार्टी के मण्डल अध्यक्ष समेत प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story