सतना

Satna: उचेहरा सब डिवीजन के डेढ़ दर्जन गावों में कई ट्रांसफॉर्मर जले, कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

satna news
x

कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान 

सतना जिले के उचेहरा सब डिवीजन के डेढ़ दर्जन गावों में कई ट्रांसफॉर्मर जल गए है।

सतना। किसानों और गरीबों का नाम लेकर सभी पार्टियां देश तथा प्रदेश में राज करती है। लेकिन जब इनकी समस्या में सहयोग का समय आता है तब नेता अधिकारी गायब नजर आते हैं। फिर इन्हे ही अपनी लड़ाई लड़नी होती है। हालत यह है कि उचेहरा सब डिविजन के डैढ दर्जर गावों के कइ्र ट्रांसफॉर्मर जले पडे हैं। सुधार न होने से गुरूवार को किसान एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गये। उन्होने अपना दुखडा सुनाया तो वही सुख रही फसलों को भी दिखाया।

कलेक्ट्रेट पहुचे किसान, लगा मजमा

जले ट्रांसफॉर्मर को सुधवाने की मांग के साथ आधा सैकडा की तादत में किसान सतना कलेक्टर कार्यालय पहुंच गये। विधिवत आवेदन देकर कलेक्टर से ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की। उनका कहना था कि अगर बिजली विभाग हमारी समस्या का समय पर निराकरण करें तो उसकी बिलिंग प्रभावित नही होगी। लेकिन विभाग ऐसा नही कर रहा है। वह बिल लेना जानता है लेकिन बिजली सुधार की ओर उसका ध्यान नही रहता। किसानो ने कहा कि अभी तो हल्की-फुल्की बारिश हो जाती हैं लेकिन यही बारिश आने वाले समय में नही होगी तो किसानों की फसल पूरी तरह चौपट होना तय है। लोगों का कहना था कि सरकार तथा प्रशासन उनका सहयोग करे। अन्यथा किसान दाने-दाने के लिए मोहताज हो जायेंगे।

इन गांव के लोग पहुचे

जानकारी के अनुसार उचेहरा सब डिवीजन के ग्राम पिपरीकला, भरहुत, देवार, मैनहा, मतरी बरमेन्द्र, अकहा, मनटोला, सहिजना, मतरीपतौरा, कुंदहरीकला, नौगवां, पथरहटा, पोड़ी गरादा, बरा, गड़ौली, करही खुर्द, चौमार सहित अन्य गांवों के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होने डिप्टी कलेक्टर को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story