सतना

एमपी के सतना में तेंदुए का शिकार, परसमनिया के जंगल में मिला शव

Sanjay Patel
5 Jun 2023 7:44 AM GMT
एमपी के सतना में तेंदुए का शिकार, परसमनिया के जंगल में मिला शव
x
MP News: मध्यप्रदेश के सतना में तेंदुए का शिकार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परमनिया के जंगल में मादा तेंदुए का शव पाया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

मध्यप्रदेश के सतना में तेंदुए का शिकार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परमनिया के जंगल में मादा तेंदुए का शव पाया गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। चोट को देखकर यह माना जा रहा है कि उसका शिकार किया गया है। वन अमले द्वारा तेंदुए के शव को जलाने के बाद मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

झाड़ियों के बीच मिला तेंदुए का शव

सतना जिले के उचेहरा रेंज के परसमनिया के जंगल में तेंदुए का शव पाया गया। यह शव अवयस्क मादा तेंदुए का बताया गया है जो झाड़ियों के मृत हालत में मिला। परसमनिया क्षेत्र की सखौहा खुर्द पंचायत के डगडहा गांव में पत्थर पटिया की एक अवैध खदान के समीप झाड़ियों में तेंदुए का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना चौकीदार को दी गई। चौकीदार ने इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी। जिस पर वन अधिकारी स्निफर डॉग लेकर मौके पर पहुचे। तेंदुए के शव को वहां से उठवाया गया।

शरीर पर मिले चोट के निशान

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मादा तेंदुआ अवयस्क है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। उसकी उम्र लगभग एक वर्ष थी। चोट के निशान से ऐसा माना जा रहा है कि उसका शिकार किया गया था। वन अमले ने मौके पर ही पोस्टमार्टम कराकर उसके शव को जलाने का निर्णय लिया था किंतु बाद में शव को परसमनिया चौकी ले जाया गया। जहां तेंदुए का पीएम करने के बाद जलाया गया।

अवैध खदान में बने झोपड़े तक गया स्निफर डॉग

वन विभाग के अधिकारी अपने साथ मौके पर स्निफर डॉग को भी लेकर गए थे। अधिकारियों के मुताबिक जिस जगह झाड़ियों में तेंदुए का शव पाया गया है वहां से कुछ ही दूरी पर पत्थर पटिया की अवैध खदान भी संचालित है। स्निफर डॉग उसी अवैध खदान में बने झोपड़े तक गया, जहां खदान में काम करने वाले मजदूर रहते हैं। स्निफर डॉग के वहां तक पहुंचने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए का मौके पर पीएम कराने के स्थान को बदल दिया। जिसके उस तेंदुए के शव को परसमनिया चौकी लाकर पीएम किया गया।

Next Story