
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- एमपी के सतना में...
एमपी के सतना में तेंदुए का शिकार, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Satna MP News: शिकारियों के निशान में वन्य प्राणी लगातार रहे है। जिससे वान्य जीवों के मौत की घटनाए सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला एमपी के सतना वन मंडल के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मझगवां बीट के खोह गांव से सामने आया हैं। जहां एक वयस्क तेंदुआ मृत पड़ा मिला। शव क्षत-विक्षत होने उससे तीव्र दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अमले को दी।
फंदे से किया गया है शिकार
सतना वन क्षेत्र में पाए गए तेदुआ का फंदा लगाकर शिकार किया गया है। सूचना पर पहुचे वन अमलें ने तेदुआ के शव का परीक्षण कराया है। वन अमले का कहना है कि तेदुआ के शरीर में फंदा के निशान पाया गया है। जिससे माना जा रहा है कि तेदुआ शिकारियों की भेट चढ़ गया।
क्षेत्र में वान्य प्राणियों की बहुतायत संख्या
बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र कल्दा पठार के जरिए पन्ना टाइगर रिर्जव से जुड़ने वाले परसमनिया से लगा हुआ है। जिसके चलते यहां बहुतायत सख्या में वन्य प्राणी मौजूद है। कई बार वन्य प्राणी जंगल में कूच कर जाते है। इसके पूर्व एक टाइगर मैहर के रास्ते सीधी जिले के गांधी नेशनल पार्क वन क्षेत्र में पहुंच गया था। बताते है परसमनिया के जंगल में तेंदुआ, टाइगर आदि अक्सर विचरण करते है, लेकिन जंगल की जमीन में लगातार कब्जा किया जा रहा है। जिसमें फसल बोनी की जा रही है तो वही फसलों को वान्य प्राणियों से बचाने के लिए फंदा खेतों के चारों ओर किसान लगा रखे हुए है। जिसमें कई बार वन्य प्राणी फंस कर अपनी जान गवा चुके है। ऐसी ही घटना एक बार फिर सतना के मझिगंवा क्षेत्र में सामने आ रही है जहां तेंदुए घटना का शिकार हो गया है।




