सतना

एमपी के सतना में कलयुगी बेटे ने मां का कर दिया कत्ल, मौके से हुआ फरार

Sanjay Patel
7 Aug 2023 1:43 PM GMT
एमपी के सतना में कलयुगी बेटे ने मां का कर दिया कत्ल, मौके से हुआ फरार
x
MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके पर से फरार हो गया। जिसकी जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके पर से फरार हो गया। जिसकी जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल प्रारंभ की। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश प्रारंभ कर दी गई है।

सिर पर किया जानलेवा हमला

मामला सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र का बताया गया है। हासिल जानकारी के मुताबिक धारकुंडी अंतर्गत ग्राम बदकन में रमेश काल नामक युवक ने सोमवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया। रमेश ने अपनी मां प्रेमिया कोल पत्नी रामचरण कोल उम्र 60 वर्ष के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। डण्डे से युवक ने अपनी मां पर प्रहार किया। उसको ऐसा करते हुए उसके पिता रामचरण ने देख लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। किंतु तब तक प्रेमिया कोल की मौत हो चुकी थी। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

मां की डांट बेटे को गुजरी नागवार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का पति रामचरण कोल मजदूरी का कार्य करता है जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता है। उसकी पत्नी भी मजदूरी का कार्य करती थी। उनका बेटा रमेश घर में रखा अनाज रविवार को बेच दिया था। जिस पर प्रेमिया ने अपने बेटे को डांट फटकार लगाई थी। मां की बात बेटे को नागवार गुजरी और वह नाराज हो गया था। बताया गया है कि प्रेमिया घर से बाहर सोमवार को जा रही थी। इसी दौरान बेटे ने उसको गालियां देते हुए सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे प्रेमिया गिर पड़ी।

शव को पीएम के लिए भेजा

बेटे को अपनी मां पर प्रहार करते हुए उसके पिता ने देख लिया। जिसके बाद उसने गुहार लगाई। ऐसे में मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से भाग निकला। इस दौरान प्रेमिया की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी धारकंुडी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाया। पुलिस द्वारा आरोपी बेटे की तलाश प्रारंभ कर दी गई है।

Next Story