सतना

एमपी के सतना में 80 वर्षीय वृद्ध पर टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है कारण

एमपी के सतना में 80 वर्षीय वृद्ध पर टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है कारण
x
MP Satna News: पानी भरने को लेकर रामदास का आरोपी के बेटे से विवाद हो गया।

MP Satna News: जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के कीथा गांव में 80 वर्षीय वृद्ध रामदास कोरी पुत्र रामगरीब कोरी पर टांगी से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल वृद्ध को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के सर्जरी आईसीयू वार्ड में भर्ती रहे वृद्ध ने बीती रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक वृद्ध के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि गत दिवस आरोपी ने घर में घुस कर वृद्ध से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने वृद्ध पर ताबड़तोड़ टांगी से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को उपचार के लिए सतना जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां भर्ती रहे वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे वृद्ध की गंभीर हालत होने पर उसे सर्जरी आईसीयू वार्ड रेफर किया गया। बताया गया है कि एसजीएमएच के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहे वृद्ध की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

विवाद का कारण

बताया गया है कि 7 जून को रामदास पानी भरने गया था। जहां पानी भरने को लेकर रामदास का आरोपी के बेटे से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर 8 जून को आरोपी हांथ में कुल्हाड़ी लेकर फरियादी के घर पहुंचा और उस पर टांगी से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Next Story