सतना

हनुमान धारा रोपवे में आई खराबी, हवा में लटकती रही श्रद्धालुओ की जान

Aaryan Dwivedi
26 Feb 2021 4:28 PM GMT
सतना। चित्रकूट के धार्मिक स्थल हनुमान धारा में स्थापित दामोदर रोपवे में अचानक आई गड़बड़ी के कारण श्रद्धालुओं की जान हवा में लटक गई। यह नजारा देख अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस बात की जानकारी प्रबंधन मिलने पर तत्काल सुधार कराया गया तब जाकर रोपवे शुरू हो पाया और यात्रियों के शरीर में जान लौटी। 

मिली जानकारी अनुसार चित्रकूट के हनुमान धारा में ऊंचाई तक पहुंचने के लिये श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोपवे का संचालन किया जा रहा है। जहां शुक्रवार को रोपवे ट्राली में सवार श्रद्धालुओं आना-जाना हो रहा था। तभी अचानक रोपवे रुक गया और ट्राली में बैठे कुछ श्रद्धालु आसमान में लटक गये। जिससे करीब 20 से 25 मिनट तक श्रद्धालुओं की जान काफी ऊंचाई पर हवा में लटकती रही। हालांकि प्रबंधन को जानकारी होने पर जल्द ही सुधार कराया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद पुनः रोपवे का संचालन शुरू हो सका।

घटना को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश पैदा हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये और हंगामा करते हुए प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते खराबी को न सुधारा गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Story