
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- गौरी यादव का साथी 5...
सतना। जिले की मझगवां थाना पुलिस ने 5 हजार के ईनामी डकैतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे दस्यु उन्मूलन अभियान के तहत डेढ़ लाख के ईनामी गौरी यादव गिरोह का सदस्य 5 हजार ईनामी डकैत भालचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक भालचंद्र 21 मई 2020 को डकैत गौरी यादव गैंग के साथ मिलकर ग्राम जिल्लहा मे देर रात सौखीलाल कोरी एवं अन्य लोगों को पकड़कर जंगल लेकर मारपीट की थी तथा 50 हजार रुपये की मांग की थी। इसी अन्य कई घटनाओं को उसके द्वारा अंजाम दिया गया है।
बताया गया है कि भालचंद्र डकैत गौरी यादव का रिश्तेदार है। जो डकैत क्षेत्र में खाना-पानी की व्यवस्था करता था। वहीं डकैत गौरी के संरक्षण में ठेकेदारों, बीड़ी पत्ती, जंगल विभाग के चलने वाले कार्यो में डरा धमकाकर वसूली का कार्य करता था। वहीं डकैत गौरी को क्षेत्र की पूरी लोकेशन देता था। पुलिस ने गिरफ्तार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।




