सतना

सतना: दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने पेट्रोल पंप में तोड़ फोड़ कर कर्मचारियों को पीटा

Satna MP News
x
Satna MP News: सतना के पन्ना रोड के उमरी स्थित पेट्रोल पंप में बीती शाम दो दर्जन से अधिक रहे बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

विंध्य के प्रमुख जिलो में से एक सतना जिले इस समय अपराध का गढ़ बनता जा रहा है चाहे हत्या की बात हो या फिर नाबालिगों द्वारा अपराध किए जाने की। यहां आपराधिक घटनाओं में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसी कड़ी में बीती शाम जिले के पन्ना रोड के उमरी स्थित पेट्रोल पंप में बीती शाम दो दर्जन से अधिक रहे बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

इस दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों पर लाठी और बेल्ट से हमला कर घायल कर दिया। स्थिति यह बनी कि कर्मचारियों ने शटर बंद कर अपनी जान बचाई। आरोपी युवकों ने इस दौरान पेट्रोल पंप में तोड-फोड़ भी की। मामले की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने मे ंकर दी गई है।

बताया गया है कि बीती शाम मंगल कोल नाम का युवक पेट्रोल पंप में आया और अपनी बाइक में पेट्रोल भराया। इसके बाद युवक बिना पैसे दिए ही जाने लगा। कर्मचारियों ने जब युवक को रोका तो विवाद करने लगा। कर्मचारियों ने भी युवक को पैसे देने की बात कही। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

कुछ ही समय में मौके पर दो दर्जन से अधिक युवा पहुंच गए। इसके बाद आरोपी युवकों ने पेट्रोल पंप में में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। हांथ में डण्डा लेकर पहुंचे युवकां ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक पेट्रोल पंप युद्ध का मैदान बना रहा।

ऑफिस के अंदर घुस कर बचाई जान

कर्मचारियों ने भी जवाबी हमला किया, लेकिन युवकों की संख्या ज्यादा होने के कारण युवक, कर्मचारियों पर हावी हो गए। अपनी जान बचाने के लिए अंत में कर्मचारी पेट्रोल पंप के आफिस के अंदर आ गए और शटर बंद कर अपनी जान बचाई। पुलिस द्वरा आरोपी युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story