सतना

मैहर वाली मां शारदा का दर्शन करने गए श्रद्धालु 45 मिनट तक हवा में लटकते रहे, मच गई चीख-पुकार

मैहर वाली मां शारदा का दर्शन करने गए श्रद्धालु 45 मिनट तक हवा में लटकते रहे, मच गई चीख-पुकार
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर (Maihar) में मां शारदा (Maa Sharda) का दर्शन करने गए श्रद्धालु रोप वे रुक जाने से 45 मिनट तक हवा में लटकते रहे।

सतना (Satna) मां शारदा मैहर (Maa Sharda Maihar) के दरबार में नवरात्रि के समय भक्तों का तांता लग जाता है। वही कोरोना के बाद दूसरे वर्ष नवरात्रि पर मां शारदा का दर्शन लोगों को मिल रहा है ऐसे में भीड़ होना भी लाजमी है। शनिवार दशहरे के दूसरे दिन मैहर मां शारदा का दर्शन करने गए श्रद्धालु रोप वे (Rope Way) खराब हो जाने पर हवा में लटकते रहे। 45 मिनट पश्चात इंजीनियर रोपवे में सुधार कर पुनः चालू किया। जिसके बाद श्रद्धालुओं को नीचे उतारा गया। वही कलेक्टर ने इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए रोपवे संचालक को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जब बंद हो गई रोप वे ट्राली

मिली जानकारी के अनुसार मैहर (Maihar) में संचालित रोपवे में खराबी आ जाने से 35 ट्रालीयां पहुंचने से पहले ही हवा में अटक गई। यह घटना शनिवार दशहरे के दूसरे दिन दोपहर 2ः00 बजे के करीब की बताई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 1 सैकड़ा से ज्यादा भक्त जो माता के दर्शन करने जा रहे थे तो वही कुछ दर्शन कर रोप वे (Rope Way) से वापस आ रहे थे सभी रोपवे में फंस गये।

मच गई चीख-पुकार

बताया जाता है रोप वे में दौड़ रही ट्रालिया जैसे ही खड़ी हो गई त्रिकूट पर्वत के नजदीक वाली ट्राली में फंसे लोग हो हल्ला मचाने लगे। मंदिर के समीप वाली ट्रालियां काफी ऊंचाई में होने से लोगों को भय सताने लगा। बताया जाता है ट्रालीया करीब 45 मिनट तक हवा में लटकती रही। इस दौरान भूख प्यास से तड़पते हुए बच्चे परेशान दिखे।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

रोपवे खराब होने की जानकारी होते ही मां शारदा कमेटी के लोग तथा स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हालात के संबंध में जानकारी ली गई। वही प्रशासन के पहुंचने के पश्चात सुधार कार्य में तेजी आई। दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ टिकट कटवाकर इंतजार कर रही थी। लोग भूख प्यास से परेशान थे प्रशासन द्वारा पानी आदि का इंतजाम करवाया गया।

कलेक्टर ने दिए रोपवे बंद करने के निर्देश

जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया (Ajay Katesaria) को जैसे ही मैहर रोपवे (Maihar Rope Way) बंद होने की जानकारी हुई उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने प्रबंधक को रोपवे का संचालन बंद करने के निर्देश दे दिए। उनका कहना था कि जब तक सिक्योरिटी ऑडिट के पश्चात एनओसी नहीं दी जाती तब तक रोपवे का संचालन नहीं किया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर द्वारा दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर दिया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story