सतना

सतना में बोले उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: जुड़वा भाई हैं रीवा-सतना, ट्विन सिटी की तरह विकसित करेंगे; MPPSC 2019 में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया

Aaryan Puneet Dwivedi
29 Dec 2023 12:59 PM IST
सतना में बोले उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल: जुड़वा भाई हैं रीवा-सतना, ट्विन सिटी की तरह विकसित करेंगे; MPPSC 2019 में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया
x

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सतना में आयोजित 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेला में शामिल हुए थे।

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सतना में आयोजित 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेला में शामिल हुए थे।

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सतना में आयोजित 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेला में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने आयोजन की 6वीं संध्या का शुभारंभ किया और कहा कि यह मेला सतना की विशेष पहचान बन चुका है। रीवा और सतना जुड़वा भाई की तरह हैं। इन दोनों शहरों को ट्विन सिटी (इंदौर और उज्जैन की भांति) के रूप में विकसित किया जाएगा।

विंध्य व्यापार मेला के आयोजन में डिप्टी सीएम ने एमपी पीएससी 2019 की परीक्षा में टॉपर प्रिया पाठक सहित सतना जिले के अन्य चयनित प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, अध्यक्ष विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स सतीश सुखेजा, व्यापार मेला संयोजक लक्ष्मी यादव, उमेश प्रताप सिंह सहित समस्त व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पूरे विंध्य के विकास की गति को रफ्तार देंगे- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

  • डिप्टी सीएम ने विंध्य व्यापार मेले की संध्या का शुभारंभ करते हुए कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए रीवा-सतना समेत पूरे विंध्य क्षेत्र को प्रगति की रफ्तार दी जाएगी।
  • बरगी नहर का पानी सतना लाने का प्रयास पहले से हो रहा है, इसमें और तेजी लाई जाएगी। बरगी नहर की टनल के शेष बचे 1700 मीटर की खुदाई का कार्य दो माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 तक बरगी का पानी सतना की धरती पर आने की संभावना है।
  • सीधी-सिंगरौली फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य को गति देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक लेकर समय-सीमा निर्धारित की गई है।
  • रोजगार के अवसर मिलने से व्यापार भी बढ़ता है।
  • किसानों के खेतों में सिंचाई का जल पहुचाने से क्षेत्र के किसान समृद्ध होते हैं।
  • बाणसागर के सिरसी टापू में पर्यटन हैरिटेज का कार्य 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
  • सतना से खजुराहो तक फोरलेन सड़क स्वीकृत हो गई है। चित्रकूट से सतना और सतना से मैहर तक बनने वाली उच्च स्तरीय सड़क का काम सतना से मैहर तक पूरा हो गया है।
  • सतना और रीवा ट्विन सिटी कहलाने वाले उज्जैन और इंदौर शहरों की भांति ही आगे बढ़ेगें।
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story