सतना

सतना में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला: फल व्यापारी ने स्मार्ट सिटी डायरेक्टर के सीने में बका घोंपा, हालत गंभीर; रीवा रेफर

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Feb 2024 2:20 PM IST
सतना में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला: फल व्यापारी ने स्मार्ट सिटी डायरेक्टर के सीने में बका घोंपा, हालत गंभीर; रीवा रेफर
x
एमपी के सतना शहर में एक भाजपा पार्षद पर बका से जानलेवा हमला किया गया है। पार्षद की हालत गंभीर है, इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एमपी के सतना शहर में एक भाजपा पार्षद पर बका से जानलेवा हमला किया गया है। पार्षद की हालत गंभीर है, इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सतना नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 26 (राजेन्द्र नगर) के पार्षद एवं सतना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के डायरेक्टर महेंद्र पांडेय पर सीने में बका घोंपकर एक फल व्यापारी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला मंगलवार की रात शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के कोठी मोड पर हुआ है। हमलावर फल व्यापारी रामपाल गुप्ता बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मैहर निवासी रामपाल गुप्ता 4-5 दिन पहले ही मैजिक वाहन में सड़क पर बालाजी फ्रूट के नाम से दुकान लगा रहा है। उसका रिश्तेदार रोहित गुप्ता भी इसी स्थान पर काफी समय से फल की दुकान संचालित करता आ रहा है।

मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पार्षद महेंद्र पांडेय और रामपाल के बीच दुकान लगाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बीच रामपाल ने नारियल काटने वाले बका से महेंद्र के सीने में वार कर दिया। जिसकी वजह से पार्षद लहू-लुहान हो गए।

आनन-फानन पार्षद को उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते रीवा के SGMH अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पार्षद पर जानलेवा हमले की खबर मिलते ही अस्पताल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पार्षद का हाल जानने सतना महापौर योगेश ताम्रकार भी अस्पताल पहुंचे और इलाज को लेकर चिकित्सकों से जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story