सतना

सतना में रहस्यमय ढंग से लापता युवक का शव मिला, हत्या कर मस्जिद के सामने दफनाई गई थी लाश

Aaryan Dwivedi
18 Jun 2021 1:51 PM IST
सतना में रहस्यमय ढंग से लापता युवक का शव मिला, हत्या कर मस्जिद के सामने दफनाई गई थी लाश
x
सतना. 8 जून को रहस्यमय ढंग से लापता युवक का शव (Dead Body) मिला है. पुलिस की रडार में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत गढ़िया टोला स्थित मस्जिद के सामने बने बाड़े से जमीन में दफन शव को बरामद कर लिया गया है.

सतना. 8 जून को रहस्यमय ढंग से लापता युवक का शव (Dead Body) मिला है. पुलिस की रडार में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत गढ़िया टोला स्थित मस्जिद के सामने बने बाड़े से जमीन में दफन शव को बरामद कर लिया गया है.

बताया गया​ कि बीते दिन बुधवार की दोपहर लापता युवक के पिता कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी धर्मवीर​ सिंह यादव से मिलकर जांच बढ़ाने की मांग की थी. तब एसपी ने थाना प्रभारी नागौद और पोड़ी चौकी प्रभारी को जल्द से जल्द लापता युवक के खोजने का निर्देश दिया था.

आनन फानन में पुलिस की रडार में चल रहे तीन आ​रोपियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गए. ऐसे में गुरुवार की सुबह नागौद थाना प्रभारी आरपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ नागौद तहसीलदार को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी के सहयोग से गढ़िया टोला मस्जिद के सामने बाड़े के गड्ढे में दफन डेड बॉडी निकलवाई है.

उल्लेखनीय है कि नागौद थाना के कुलगढ़ी निवासी रोहित कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा 19 वर्ष 8 जून को घर से मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग करवाने घर से निकला था. जिसकी बाइक दूसरे दिन लावारिश हालत में सितपुरा के पास मिली थी.

कई घंटों तक लावारिश हालत में खड़ी बाइक को देखने के बाद ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी. जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक सहित टी शर्ट व गमछा बरामद किया था. इधर 24 घंटे बीतने के बाद भी जब रोहित घर नहीं पहुंता तो दूसरे दिन परिजन नागौद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे. वहां बाइक देखकर परिजनों के होश उड़ गए. ऐसे में परिजनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली.

एसपी के मिलते ही 20 घंटे में दिखा रिजल्ट

बीते दिन लापता युवक के पिता कमलेश कुशवाहा जनपद सदस्य करामत अली को लेकर एसपी से मिले. जहां उन्होंने शुरू से अंत तक की पूरी फिल्म और आशंका बता दी. तुरंत एसपी ने थाना प्रभारी नागौद को पूरी कहानी बताते हुए लापता मामले में खुलासा करने को कहा. ऐसे में नागौद पुलिस रात में ही सभी आरोपियों को उठाकर पूरी कहानी खोल दी. सुबह लाव लस्कर के साथ शहर के सिविल लाइन स्थित गढ़िया टोला मस्जिद के सामने बने बाड़े में खुदाई कराकर डेड बॉडी बरामद कर ली है.

आटो वाली गैंग ने की लेने देन को लेकर वारदात

पीड़ित परिवार का दावा है कि मृतक रोहित कुशवाहा के दूर का जीजा, जो की परिवारिक मामा का दमाद चंदकुईयां निवास रामकरण कुशवाहा है. वह आटो रखा हुआ था जिसको मृतक भी चलाता था. मृतक दो भाईयों में बड़ा था. ऐसे में दूर के जीजा रामकरण कुशवाहा से ​हड़पे हुए पैसे की मांग अक्सर रोहित करता था. क्योंकि जीजा ने 50 हजार एफडी, 30 हजार गाड़ी, 10 मोबाइल, 2.95 लाख मुआवजा के पैसा नहीं दे रहा था. ऐसे में जीजा ने पप्पू मिस्त्री और सद्दाम शेख का सहयोग लेकर मर्डर करा दिया.

Next Story