सतना

Satna: कोतवाली में ड्यूटी के दौरान आरक्षक को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के दौरान मौत

Satna: कोतवाली में ड्यूटी के दौरान आरक्षक को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के दौरान मौत
x
सतना/ Satna: सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड जाने से दुखद निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। शनिवार सुबह अपने समय पर वह थाने पहुंचे और कार्य में लगे हुए थे।

सतना/ Satna: सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड जाने से दुखद निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। शनिवार सुबह अपने समय पर वह थाने पहुंचे और कार्य में लगे हुए थे। दोपहर के करीब उन्हे दिल का दौरा पड़ा और वह थाने में गिर गये।

आनन-फानन में अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही निधन हो गया। इस घटना की जानकारी परिजनोें को दे दी गई है।

चक्कर खाकर गिरे थाने में

जानकारी के अनुसार आरक्षक सुरेश सोनी बैच नंबर 583 सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ थे। शनिवार की सुबह अपने निश्चित समय पर करीब 9 बजे थाने पहुंचे और अपने काम पर लग गये।

लेकिन बताया जाता है कि दोपहर करीब 12 बजे थाने के अंदर ही हार्ट अटैक आ गया और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गये।

अस्पताल ले गये सहकर्मी

बताया जाता है कि जैसे ही आरक्षक सुरेश सोनी जैसे ही गिरे थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी अचंभिते हुए। लोगों को हार्ट अटैक का अंदेशा होते ही फौरन उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे।

डाक्टरो द्वारा जांच करते हुए ईसीजी के लिए लग गये। लेकिन इसी दौरान उनका निधन हो गया।

SSP ने परिजनो का बंधाया ढाढस

हार्ट अटैक से निधन की जानकारी मिलते ही एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन जिला अस्पताल पहुंच गये। उन्होनं परिजनों से मुलाकात करते हुए उनका ढाढस बंधाया।

आरक्षक के शव को उनके गृहग्राम नरसिंहपुर भेजा गया। वहीं जानकारी मिली है कि क्रियाकर्म के लिए 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई।

Next Story