सतना

Raigaon Assembly By-election: मतदान केंद्र देखने गए कलेक्टर ने छात्रों को पढ़ाया, देखा स्कूल का हाल

Raigaon Assembly By-election: मतदान केंद्र देखने गए कलेक्टर ने छात्रों को पढ़ाया, देखा स्कूल का हाल
x
Raigaon Assembly By-election: मतदान केंद्र देखने गए कलेक्टर ने छात्रों को पढ़ाया और स्कूल का भी निरिक्षण किया।

सतना (Satna) रैगांव विधानसभा उपचुनाव (Raigaon Assembly By-election) के मद्देनजर जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया (Collector Ajay Katesaria) मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकले थे। निरीक्षण के दौरान दुर्गापुर व कुड़िया प्राथमिक शाला में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया साथ ही कक्षा लगी देख छात्रों के पास पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन के संबंध में चर्चा की साथ ही कुछ सवाल हल करने के लिए दिए। बच्चों ने सवाल का निर्भीकता से उत्तर देते हुए कलेक्टर की शाबाशी हासिल की। जाते-जाते कलेक्टर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और कलेक्टर बनने की बात कही।

बच्चों के बीच बैठे कलेक्टर

शासकीय माध्यमिक शाला दुर्गापुर पहुंचे कलेक्टर अजय कटेसरिया कक्षा में पहुंचे और बच्चों के साथ टाट पट्टी पर बैठ गए। बच्चों की उत्तर पुस्तिका देखी। राधा आदिवासी कक्षा 8 की छात्रा से भाग देने के लिए एक प्रश्न दिया। जिसका राधा ने कम समय में ही सही हल कर काफी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने खुश होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की मन लगाकर पढ़ाई करो जिससे तुम भी कलेक्टर बनो।

कलेक्टर ने की शिक्षक की सराहना

जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दुर्गापुर विद्यालय के शिक्षक की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना शिक्षक का सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों की पढ़ाई का स्तर देखकर कलेक्टर ने शिक्षक से बात कर विद्यालय व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। शिक्षक ने बताया के वह इस विद्यालय में अकेले शिक्षक हैं। स्टाफ कम होने से छठवीं, सातवीं और आठवीं की क्लास एक साथ लेनी पड़ रही है। जिस पर कलेक्टर ने जल्द ही व्यवस्था बनाने की बात कही।

कुड़िया विद्यालय पहुंचे कलेक्टर

इसी तरह मतदान केंद्र का निरीक्षण करने कुड़िया प्राथमिक शाला पहुंचे। यहां भी कलेक्टर ने एक छात्र को जोड़ का प्रश्न हल करने के लिए दिया। छात्र ने प्रश्न हल कर सही उत्तर दिया जिसके बाद कलेक्टर ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कलेक्टर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात पर मतदान करने की समझाइश दी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story