सतना

Ram Navami 2022: रामनवमी पर्व पर 5 लाख दीपो से जगमगाएगा चित्रकूट, CM शिवराज होंगे शामिल

Chitrakoot
x
एमपी के चित्रकूट में रामनवमी उत्सव की होगी धूम

Chitrakoot News: भगवान राम की तपोस्थली रहे चित्रकूट में इस वर्ष राम नवमी पर्व को उत्सव के रूप में मनाने का निणर्य सरकार ने लिया है। यह उत्सव चित्रकूट के गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा हैं। राम जन्मभूमि अयोध्या की तरह चित्रकूट में उत्सव मनाए जाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

जलाऐ जाऐगें 5 लाख दीपक

एमपी और यूपी की सीमा पर बसे सतना जिले के चित्रकूट की मंदाकिनी तट, कामतानाथ मंदिर और कामदगिरि प्रदक्षिणा क्षेत्र समेत पूरे चित्रकूट में साढ़े 5 लाख दीपक जलाए जायेंगे। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में अन्य कार्यक्रम भी किए जाने की रूपरेखा तय की गई है।

रामलीला का होगा मंचन

जानकारी के तहत भगवान के जीवन को मंच से दिखाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा मंदाकिनी के तट पर राघव घाट में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक श्री रामलीला उत्सव होगा। सात दिवसीय विशेष रूप से परिकल्पित लीला प्रस्तुति में प्रकाश और ध्वनि की संयुक्तता के साथ संवाद और अभिनय संयोजित किए जाएंगे। प्रसिद्ध पार्श्व गायक शरद शर्मा और साथ ही विदिशा द्वारा भक्ति संगीत भी प्रस्तुत किया जाएगा।

कलेक्टर ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 अप्रैल को चित्रकूट आगमन के मद्देनजर कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Next Story