सतना

जैतवारा-सतना मार्ग में पलटी बस, 22 यात्री घायल

Satna Bus Accident News
x
Satna Bus Accident News: सतना- जैतवारा-सतना मार्ग में गुरूवार की सुबह मेहुती से जैतवारा के रास्ते होते हुए सतना जा रही नंदिनी ट्रेवल्स की बस पलट गईं।

Satna Bus Accident News: सतना- जैतवारा सतना मार्ग में गुरूवार की सुबह मेहुती से जैतवारा के रास्ते होते हुए सतना जा रही नंदिनी ट्रेवल्स की बस पलट गईं। इस हादसे के कारण जहां मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई वही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद में फसीं सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की माने तो इस सड़क हादसे में तकरीबन 2 दर्जन सवारियां घायल हुई है।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि बस जैसे ही खजुरहरा दाई मंदिर के सामने बनी पुलिया के समीप पहुंची बस का चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुई बस पलट गई। दुर्घटना के बाद का बस का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना जैतवारा पुलिस को दी गईं। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की गई।

अस्पताल में नहीं मिला ईलाज

घायलों को सबसे पहले जैतवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकां की दो घंटे की काम बंद हड़ताल होने के कारण यहां घायलों को ईलाज नहीं मिला। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल सतना ले जाया गया। जिसमं से 15 घायलों को जहां छुट्टी दे दी गई वहीं आधा दर्जन घायलों को भर्ती कर लिया गया है।

ये हुए घायल

जिला अस्पताल में जिन घायलों को भर्ती कर उनका ईलाज किया जा रहा है उसमें रामकुशल डोहर 29 वर्ष, राजललन कुशवाहा 30 वर्ष, अजय कुशवाहा 22 वर्ष, लक्ष्मी कुशवाहा 22 वर्ष, देवांश त्रिपाठी 17 वर्ष, प्रवीण त्रिपाठी 17 वर्ष शामिल है। सभी घायल ग्राम मेहुती के निवासी बताए गए हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story