सतना

गुप्त गोदावरी से सतना जा रही बस पलटी, 1 मृत, 35 घायल, 8 गंभीर

गुप्त गोदावरी से सतना जा रही बस पलटी, 1 मृत, 35 घायल, 8 गंभीर
x
सतना: जिले के चित्रकूट के गुप्त गोदावरी से सवारियां लेकर सतना जा रही बस अचानक घटित सड़क हादसे में पलट गई।

सतना: जिले के चित्रकूट के गुप्त गोदावरी से सवारियां लेकर सतना जा रही बस अचानक घटित सड़क हादसे में पलट गई। दुर्घटना के कारण बस में सवार एक महिला की जहां मौत हो गई वहीं 35 घायल हो गए। घायलों में 8 गंभीर बताए गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर ने मौका मुआयना किया। घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

कैसे हुआ हादसा

बताया गया है कि चित्रकूट के गुप्त गोदावरी से सवारियां भर कर मिश्र बंधू की बस सतना के लिए 4 बजे रवाना हुई। अचानक सामने आए एक ऑटो चालक को बचाने के फेर में बस का चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुई बस पलट गई। दुर्घटना के कारण मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों का जानकीकुण्ड अस्पताल भेजा गया है।

ये रहे उपस्थित

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कलेक्टर अनुराग वर्मा के साथ ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और पुलिसबल मौजूद रहा। इनके अलावा यहां एसडीएम मझगवां पीएस त्रिपाठी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

इनकी हुई मौत

बताया गया है कि इस हादसे में यूपी निवासी मुनउ पत्नी मिंटू 50 वर्ष निवासी पिथवा अंबेडकर नगर अकबरपुर युपी की मौत हो गई है। जबकि घायलों में आधा दर्जन से अधिक की हालत चिंताजनक बताई गई है।

सीएम ने किया ट्वीट

बताया गया है कि घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सीएम और गृहमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Next Story