सतना

सतना में चली तड़ातड़ गोलियां, भरे बाजार महिला पर फायर, युवक को भी मारी गोली

Anuppur news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले में दो स्थानों पर चली गोली महिला सहित दो एक युवक घायल

Madhya Pradesh Satna Golikand News: 24 घंटे के अंतराल में सतना जिले (Satna District) के दो स्थानों में गोली चलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनो ही मामलों में पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुट गई है।

भरे बाजार महिला को मारी गोली

सतना (Satna) के कोठी बाजार में पैदल जा रही सीमा तिवारी नामक महिला को बाईकर्स गैंग ने पीछे से गोली मार कर फरार हो गए। गोली महिला के पीठ पर लगी है। वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। इसी बीच स्थानिय लोग पुलिस को सूचना दिए और उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए है।

CCTV में कैद हुई हरकत

महिला पर किए गये हमले की घटना आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई है। जिसमें आरोपी दो की संख्या में देखे गए है। एक युवक महिला को पीछे से गोली मारने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से चला गया। हमलाबर युवकों में एक युवक की पहचान मनोज द्विवेदी के रूप में होना बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

शनिवार की दोपहर हुई इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार खरीदी करने जा रहे थी। उस पर हमला क्यों किया गया, यह तो महिला के ठीक होने एवं पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन जिस तरह से दिन दहाड़े महिला को गोली मारी गई है। उससे हर कोई सहमा हुआ है और घटना को लेकर चर्चा कर रहा है।

युवक पर कट्टे से फायर

वही दूसरी घटना सतना जिले के बरौधा थाना क्षेत्र में हुई है। जहां रामप्रसाद नामक युवक पर कट्टे से फायर करके हमलाबर उसे घायल कर दिया है। आरोप है कि पोखरिया गांव निवासी लवलेश नामक व्यक्ति ने रामप्रसाद को दो गोली मारी है। उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि सरकारी तालाब की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई थी, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया और इसी बीच आरोपी ने रामप्रसाद को गोलियों से भुन दिया। हुए हमले को लेकर पुलिस अब जांच में जुट गई है। बहरहाल दोनो ही मामलों में सतना जिले की पुलिस कार्रवाई कर रही है और जांच कारवाई के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

Next Story