सतना

सतना में देवर ने भाभी पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाया

satna mp
x
Satna MP News: सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में गत दिवस देवर ने अपनी भाभी पर केरोसीन छिड़क कर जिंदा जला दिया।

Satna MP News: सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में गत दिवस देवर ने अपनी भाभी पर केरोसीन छिड़क कर जिंदा जला दिया। महिला को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला की देर रात मौत हो गई। मृतक महिला के शव का पीएम करने के बाद से परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की मौत पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे दिया घटना को अंजाम

बताया गया है कि 21 नवंबर को मैहर थाना अंतर्गत पहाड़ी निवासी पप्पी चौधरी पत्नी रामू चौधरी 31 वर्ष अपने घर में अकेले थी। इसी दरमियान महिला के घर पहुंचा आरोपी का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताते हैं कि विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने रसोई में रखी केरोसीन को महिला पर छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचाया।

परिजनों द्वारा महिला को मैहर शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने महिला को सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां भर्ती रही महिला की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से महिला को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि एसजीएमएच के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

पति गया था मजदूरी करने

बताया गया है कि घटना के वक्त घर मेंं कोई नहीं था। महिला का पति मजदूरी करने दूसरे गांव गया था। घटना के बाद पड़ोसियों द्वारा घटना के संबंध मेंं महिला के पति को मोबाइल के माध्यम से बताया। आरोपी ने अपनी भाभी को किस कारण से आग के हवाले कर दिया यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story