सतना

SATNA: पूर्व PM अटल जी के नाम से होगी ब्रिज की पहचान, CM Shivraj ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Saroj Tiwari
26 Dec 2021 9:51 AM GMT
satna madhya pradesh news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सतना (Satna) में नवनिर्मित फ्लाई ओवर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी लाल के नाम से जाना जायेगा।

Satna MP News: शहरवासियों को फ्लाई ओवर की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) द्वारा 25 दिसंबर को फ्लाई ओवर का वर्चुअल लोकार्पण कर दिया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ तथा प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाहभी ऑनलाइन शामिल हुए। जबकि राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रम मौजूद रहे।

बताया गया है कि इस फ्लाई ओवर निर्माण की लागत 63 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपये है। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना मध्य प्रदेश का पुराना और ऐतिहासिक नगर है। सतना तो भगवान राम को भी प्रिय रहा है, रामवन, रामवन गमन पथ सब सतना में ही है। इसका विकास यहां की संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्लाई ओवर का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी में नाम पर किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा यह सौगात अटल जी के जन्मदिन पर मिली है इसलिए इसका नाम अटल जी के नाम पर होना उचित है।

शंकरलाल ने बनाई दूरी

बता दें कि इस फ्लाई ओवर का शिलान्यास शंकरलाल तिवारी के विधायक रहते ही हुआ था लेकिन वे इसका लोकार्पण नही करा सके। अब सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस से विधायक हैं लेकिन वे भी कार्यक्रम में नही पहुंचे जबकि वे विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे।

Next Story