सतना

भाजपा विधायक की तबियत बिगड़ी, स्टेट प्लेन से भोपाल पहुंचे

News Desk
28 Feb 2021 6:36 PM GMT
सतना। जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों खराब चल रहा है। साथ ही उनके पैर में भी फ्रेक्चर बताया गया है। वह पिछले दो दिनों से सतना सर्किट में हाउस में रुके हुये थे। विधायक का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मप्र शासन को दी गई। जहां मध्यप्रदेश सरकार का विमान सतना पहुंचा और विधायक को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गया।

इस अवसर पर कलेक्टर अजय कटेसरिया, विधायक पुत्र पुष्पराज बागरी, देवराज बागरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी मिलते ही वरिष्ठ विधायक के स्वास्थ्य को लेकर सरकार भी चिंतित हो गई है। यही कारण है कि जैसे ही जानकारी मिली तो तत्काल ही प्लेन भेजकर विधायक को भोपाल ले जाया गया। जहां उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी जिससे विधायक जल्द स्वस्थ होकर पुनः क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचेंगे।

Next Story