सतना

सतना कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: 6200 क्विंटल अमानक धान पकड़ाई, 4 के खिलाफ FIR दर्ज

सतना कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: 6200 क्विंटल अमानक धान पकड़ाई, 4 के खिलाफ FIR दर्ज
x
सतना जिले के नागौद थाना में अमानक धान के खिलाफ 4 लोगो पर एफआईआर दर्ज

Satna MP News: राज्य सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सहित सतना जिले (Satba District) में भी धान की खरीदी जिला प्रशासन के द्वारा समूहों के माध्यम से भी करवाई जा रही है। जहां अमानक धान की खरीदी किए जाने का मामला सामने आया है। वही कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

62 सौ क्यूंटल मिली अमानक धान

जिला प्रशासन के द्वारा बनाई गई टीम ने शिवराजपुर धान खरीदी केन्द्र में छापेमारी करके खरीदी गई धान की जांच की, जहां तकरीबन 15450 बोरीयों की जांच में करीब 62 सौ क्यूंटल अमानक धान पाई गई है। जांच में टीम ने पाया कि धान के बोरों में वजन बढ़ाने के लिए न सिर्फ उन्हे गीला किया गया था बल्कि बोरों के अंदर रेत, पत्थर एवं मिटटी पाई गई है। जांच में 62 सौ क्यूंटल धान खराब पकड़ी जाने के चलते इसे प्रशासन के गंभीरता से लिया है।

ऐसे सामने आया मामला

जानकारी के तहत धान के बोरों का वजन बढ़ाने के लिए की जा रही मिलावट खोरी का एक वीडियों सोशल मीडिया में शनिवार को वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद सतना कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए धान की जांच करने के लिए टीम का गठन किए। जहां जांच के दौरान टीम के हाथ अमानक स्तर की धान लगी है।

समूह अध्यक्ष सहित 4 पर मामला दर्ज

खाद्रय विभाग के अधिकारियों ने धान में गड़बड़ी करने के अरोप में वैष्णो महिला स्वसहायता समूह बंडी की अध्यक्ष सुषमा लोनिया, समूह के नाम पर खरीदी करने वाला बिचौलिया योगेश पांडेय, कम्यूटर ऑपरेटर विनीत पांडेय और सतीश गौतम पर नागौद थाने में मामला दर्ज करवाया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 272, 273 और 120-बी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि धान में गड़बड़ी किए जाने के मामले सतना जिला प्रशासन के द्वारा यह पहली एफआईआर दर्ज करवाई गई है। प्रशासन के इस कदम से धान की खरीदी करने वालों में खलबली मच गई है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story