सतना

एमपी के सतना ने सीमांकन के बाद अब नामांतरण में भी बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 2273 प्रकरणों का निराकरण

Sanjay Patel
31 May 2023 8:14 AM GMT
एमपी के सतना ने सीमांकन के बाद अब नामांतरण में भी बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 2273 प्रकरणों का निराकरण
x
MP News: मध्यप्रदेश का सतना जिला जहां गत दिनों सीमांकन में रिकार्ड बना चुका है तो वहीं अब नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में भी कीर्तिमान स्थापित किया है।

मध्यप्रदेश का सतना जिला जहां गत दिनों सीमांकन में रिकार्ड बना चुका है तो वहीं अब नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सतना ने एक दिन में 2273 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया है। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा दिन भर जिले भर के राजस्व न्यायालयों में चल रही प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे।

एक दिन में 2273 नामांतरण मामले निराकृत

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जिले में अविवादित नामांतरण के एक दिन में निराकरण की मुहिम प्रारंभ की गई। जिसके तहत एक दिन में अविवादित नामांतरण के अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने के निर्देश राजस्व अमले को दिए गए थे। जिस पर अधिकारियों ने अमल किया और नया रिकार्ड स्थापित किया। सतना जिले में मंगलवार को अविवादित नामांतरण के 2273 मामले निराकृत किए गए। सभी राजस्व न्यायालय द्वारा औपचारिक तैयारियों को अमला जामा पहनाकर अपने-अपने न्यायालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया।

कलेक्टर सतत लेते रहे जानकारी

राजस्व न्यायालयों में चल रही प्रक्रिया की जानकारी कलेक्टर अनुराग वर्मा लगातार लेते रहे। इस दौरान उनके द्वारा राजस्व अमले को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। सतना के रघुराजनगर में 541 प्रकरण, तहसील मैहर में 275, मझगवां में 120, अमरपाटन में 210, रामपुर बघेलान में 212, रामनगर में 176, नागौद में 215, उचेहरा में 130, बिरसिंहपुर में 170, कोटर में 63 और कोठी तहसील में 161 अविवादित नामांतरण प्रकरणों का एक दिन में निराकरण राजस्व अमले द्वारा किया गया।

आरसीएमएस पोर्टल में कराया अपलोड

सतना में एक दिन में 2273 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंगलवार रात 8.30 बजे तक सभी निराकृत प्रकरणों में से देर रात तक 1606 नामांतरण प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल में अपलोड भी करा दिया गया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को शेष नामांतरण प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई को पोर्टल पर तत्काल अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर यह बता दें कि सतना ने सीमांकन प्रकरणों में भी रिकार्ड बनाया था। यहां एक दिन में 1552 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण गत दिनों किया गया था।

Next Story