सतना

विंध्य में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, सतना कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

Satna MP News
x
Satna MP News: सतना जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है वही सूअर पालकों के आश्रय स्थल के एक किलोमीटर की परिधि वाले क्षेत्र इन्फेक्टेड जोन घोषित किए गए है

Satna MP News: एक बार फिर सतना जिले के बस्तीयों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है तो वही कलेक्टर ने बुखार के संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए है। खबरों के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित डॉ अब्दुल कलाम वार्ड एवं टपरिया बस्ती यानि की बिरला मार्केट के अन्तर्गत सूअरों में रोग उदभेद की सूचना तथा राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान को प्रेषित नमूनों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि की गई है।

इन्फेक्टेड जोन घोषित

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि होने से सतना जिले के सूअर पालकों के आश्रय स्थलों को रोग उदभेद का इपिसेंटर घोषित करते हुये इन स्थलों के एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन घोषित किये है। साथ ही इन्फेक्टेड जोन के आस-पास की 9 किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन एवं उपरोक्त क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों को फ्री जोन घोषित किये है।

प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

संक्रमण के फैलाव को कम करने कलेक्टर अनुराग वर्मा ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार इन्फेक्टेड जोन में पाये जाने वाले समस्त सूअर आश्रयों में सभी सूअरों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। 30 दिनों मे सूअरों के परिवहन संबंधी विवरण एकत्रित कियां जाकर अन्य संभावित रोग उदभेद क्षेत्रों को चिन्हांकित किया जायेगा। इन्फेक्टेड जोन में पाये जाने वाले समस्त सूअर आश्रयों के सूअर मालिकों तथा संपर्क में आये अन्य ब्यक्तियों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसी प्रकार संक्रमित परिसर में आने-जाने वाले समस्त वाहनों का विसंक्रमण किया जायेगा। इन्फेक्टेड जोन के समस्त प्रकार के सूअरों का मानवीय विधि से वध करके शव को चिहिन्त स्थानों में दफनाने के आदेश जारी किए गए है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story