सतना

नागौद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

News Desk
2 March 2021 11:01 AM GMT
नागौद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
x
सतना। जिले के नागौद थानान्तर्गत पिपरोखर गांव में दीवार गिराने के मामूली विवाद पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग को बंदूक दिखा कर गोली मारने की धमकी दी। फिर दौड़ा कर गोली मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को धवारी मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्तजानकारी के अनुसार नागौद थाना के ग्राम पिपरोखर में राम बहोरी तिवारी तनय नाथूराम तिवारी 65 वर्ष घर का निर्माण करा रहा था। उसकी एक दीवार बन रही थी जिसके निर्माण पर उसके पड़ोसी पप्पू को आपत्ति थी। उसने राम बहोरी से दोपहर विवाद किया था और धमकी भी दी थी। हालांकि इसके बाद पप्पू के पिता और मृतक के बीच समझौता हो गया था लेकिन पप्पू को वह मंजूर नही था। शाम लगभग 5 बजे मृतक अपने मवेशी चरा रहा था तभी पप्पू अपने साथी वीरेंद्र गर्ग के साथ वहां पहुंचा और उसने सीधे राम बहोरी पर गोली दाग दी। गोली राम बहोरी की पसली में बाई तरफ लगी और वह वहीं ढेर हो गया। घटना सोमवार की शाम लगभग 5 बजे की है। इधर हत्या की वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा और आरोपी पप्पू तथा उसका साथी गांव से सतना शहर की तरफ भाग निकले। वे धवारी के पास पहुंचे ही थे कि सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Next Story